फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former Gujarat CM Vijay Rupani said that BJP is party of all casts of the society

Shahjahanpur: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- समाज के सभी वर्गों की पार्टी है भाजपा, यह परिवारवादी नहीं

Thu, 19 Sep 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता के आवास पर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Former Gujarat CM Vijay Rupani said that BJP is party of all casts of the society
भाजपा नेताओं ने किया गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्ग, जातियों की लोकतांत्रिक पार्टी है। यह परिवारवादी पार्टी नहीं है। इसी वजह से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी ने मीरानपुर कटरा में भाजपा नेता अंशुल कुमार उर्फ दीपू के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए छह साल के अंतराल पर कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी की सदस्यता दिलाने का नियम है। इस नियम के तहत प्रधानमंत्री से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को नए सिरे से सदस्यता ग्रहण कराई जाती है। छह साल पहले भाजपा के पूरे देश में 11 करोड़ सदस्य बने थे। इसीलिए भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र के चहुंमुखी विकास व समृद्धि के लिए भाजपा के सदस्य बनकर राष्ट्रहित में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें। इससे पहले उनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राकेश मिश्र अनावा, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed