{"_id":"677d7ddf6c2b964cc301bb30","slug":"former-chairman-of-alhaganj-saghir-ahmed-passed-away-in-delhi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-135120-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अल्हागंज के पूर्व चेयरमैन सगीर अहमद का दिल्ली में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अल्हागंज के पूर्व चेयरमैन सगीर अहमद का दिल्ली में निधन
Wed, 08 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता सगीर अहमद। फाइल फोटो
अल्हागंज। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता सगीर अहमद (55 वर्ष) का दिल्ली में इलाज के दौरान सोमवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर के मोहल्ला मेवाती निवासी पूर्व चेयरमैन मधुमेह से पीड़ित थे। वह वर्ष 2007 से 2012 तक अल्हागंज नगर पंचायत के चेयरमैन रहे। उन्हें कुछ दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ा। इस पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर वह घर आ गए थे। साेमवार दोपहर पैर में दर्द की शिकायत पर वह दिल्ली में एक निजी अस्पताल में जांच कराने गए थे। वहां उनकी मौत हो गई। घर में उनकी पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं।
बुधवार दोपहर उन्हें कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। तमाम लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस बीच सपा की शोक सभा में वक्ताओं ने उनके असामयिक निधन को पार्टी और क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया। शोक सभा में सपा के जिला सचिव प्रभा शंकर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, दिनेश यादव, श्रीकांत गुप्ता, ओम यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद