फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former block chief and Lekhpal abused, video viral

Shahjahanpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख और लेखपाल में गालीगलौज, वीडियो वायरल

Wed, 01 Feb 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Former block chief and Lekhpal abused, video viral
शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में मरेना में गली में गेट लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद लेखपाल प्रताप सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह आमने-सामने आ गए। लेखपाल का आरोप है कि राजकुमार सिंह ने उन्हें घेरने के साथ ही गालीगलौज कर अभद्रता की। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा। लेखपाल की तहरीर आने के बाद एसपी एस.आनंद ने सीओ तिलहर को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मरेना गांव निवासी कल्लू सिंह के परिवारी गली में गेट लगाने का विरोध कर रहे थे। कल्लू ने अपनी पत्नी मंजू देवी की ओर से एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उसके बाद लेखपाल प्रताप सिंह से विरोध कर रहीं अपनी दादी को समझाने के लिए सोमवार को बुलाया था। प्रताप सिंह के अनुसार, उन्होंने गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी से बात कर फोर्स मांगी थी। इंस्पेक्टर ने स्नातक चुनाव में ड्यूटी लगी होने के कारण सुरक्षा देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

कल्लू के कई बार फोन करने पर प्रताप सिंह दोपहर में गांव पहुंचे और दूसरे पक्ष को समझाने का प्रयास किया। उनके इन्कार करने के बाद वह अपने लेखपाल दोस्त बुद्धप्रिय के साथ लौट रहे थे। आरोप है कि तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ आकर घेरकर गालीगलौज की। इसके बाद प्रताप सिंह ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू ने लगाया गर्भवती पत्नी की पिटाई का आरोप
मरेना गांव के कल्लू ने भी थाने पर तहरीर दी। उसने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह पर लेखपाल के साथ धक्का मुक्की करने व कागज छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया। कल्लू ने तहरीर में बताया कि राजकुमार ने उनकी गर्भवती पत्नी के गुप्तांग पर पैर मारा। इसके बाद उसके रक्तस्त्राव शुरू हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

वर्जन
लेखपाल की ओर से थाने पर तहरीर दी गई। मामले की विवेचना सीओ तिलहर से कराए रहे हैं। उसके बाद नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। - संजीव वाजपेयी, एसपी देहात
रामू नाम के व्यक्ति की गली में लेखपाल दरवाजा लगवा रहे थे। लेखपाल ने हमसे अभद्रता की है। वीडियो में भी हमने कोई गलत बात नहीं की है। शेष आरोप निराधार है। - राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed