फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest wealth was cut but investigation was not completed

घट रही वन संपदा... अफसर कह रहे कि चल रही जांच

Wed, 22 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Forest wealth was cut but investigation was not completed
अमर उजाला में 24 जनवरी 22 को प्रकाशित खबर - फोटो : KHUTAR
खुटार। खुटार रेंज में लगातार चल रहे कटान के मामले सामने आने के बाद हर बार अधिकारियों की ओर से एक ही जवाब मिलता है। मामले की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन असल में न कभी जांच पूरी होती है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इससे वनकर्मियों के साथ ही माफिया के हौसले बुलंद हैं और आए दिन जंगल से कटान होता रहता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले भर में लगभग छह हजार हेक्टेयर जंगल है जिसमें पांच हजार हेक्टेयर जंगल खुटार रेंज में है। कीमती कोरों और सागौन के पेड़ों के साथ ही यहां वन्य पशु भी भारी संख्या में है। इस कारण खुटार रेंज के जंगल माफिया की पसंद हैं। वनकर्मियों की मिलीभगत के चलते कीमती पेड़ों का कटान लगातार होता रहता है। कटान के मामले सामने आने पर डीएफओ के आदेश पर रेंजर आदि अधिकारी जांच करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद फिर खेल शुरू हो जाता है। अधिकारियों की ओर से कहा जाता है कि जांच शुरू कर दी गई है। जो भी कटान में लिप्त मिला उस पर कार्रवाई होगी। इसके बाद मामले ठंडे बस्ते में चला जाता है। अगर अधिकारी खुटार रेंज के जंगल का गंभीरता से मुआयना करें तो दर्जनों पेड़ों की कटी हुई जड़ें सामने आएंगी। ऐसे में जिन कर्मचारियों पर सुरक्षा का जिम्मा है उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाकर जंगल में कीमती पेड़ों पर चल रही आरी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान के मामले जिनकी जांच पूरी नहीं हुई
- 23 जनवरी 22 : खुटार में जंगल में लकड़ी काटते और साइकिल से लकड़ी ले जाते हुए फोटो वायरल। डीएफओ ने कहा कि अगर अवैध कटान हो रहा है तो कार्रवाई होगी और वनकर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी।
- 04 मार्च 22 : जंगल में काटे गए कई पेड़ों की जड़े सामने आई। डीएफओ ने कहा, जांच टीम बनाई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई।
- 05 मार्च 22 : खुटार के रेंजर डीएस यादव जांच करने जंगल पहुंचे तो काटे गए पेड़ों की जड़ों पर मिट्टी डालने के लिए फावड़ा रखा मिला। एक बोट पड़ी मिली। डीएफओ आदर्श कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने में कई दिन लगेंगे, फिर कार्रवाई होगी।
- 07 मार्च 22 : खुटार के छापाबोझी बीट में कोरों के दो पेड़ काट डाले गए। सूचना पर कटे पेड़ बरामद हुए। सिर्फ एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। मामला ठंडा पड़ गया।
- 07 जून 22 : जंगल में आग लगने से छोटे-छोटे पेड़ों को हुआ भारी नुकसान का मामला सामने आया। जिम्मेदारों ने कार्रवाई के डर से घटना को दबा दिया। रेंजर ने जांच की बात कही, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- 20 जून 22 : खुटार रेंज के जंगल में वन चौकी से सौ मीटर दूर काटा गया सागौन का कीमती पेड़। डीएफओ ने कहा टीम भेजी है, जांच रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई। रेंजर बोले- माफिया के साथ ही वनकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई।

जनवरी से लेकर अभी तक किसी वनकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 20 जून को वन चौकी के पास पेड़ कटान का जो मामला सामने आया है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। -आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed