फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For flood relief, 69 outposts were made, control room established

Shahjahanpur News: बाढ़ राहत के लिए 69 चौकियां बनाईं, कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
For flood relief, 69 outposts were made, control room established
शाहजहांपुर। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासान ने तैयारियां पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही 69 बाढ़ चौकियां चौकियां और 26 राहत केंद्र स्थापित कर दिए हैं। बाढ़ संबंधी कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05842-220017, 220018, 220019 व 9140937438 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में गंगा, रामगंगा, खन्नौत, गर्रा, गोमती और बहगुल नदी हैं। इसके साथ ही कैमुआ, डबरी, भक्सी, अरिल आदि बरसाती नाले हैं। इनके कारण वर्षाकाल में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनती है। गंगा की बाढ़ से तहसील कलान के ब्लॉक मिर्जापुर के राजस्व ग्राम भरतपुर, पैलानी उत्तर, आजादनगर, पंख्यि नगला और गुटेटी उत्तर का आबादी एवं कृषि क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित होता है।
विज्ञापन

रामगंगा, बहगुल नदी से तहसील जलालाबाद व कलान के ग्राम अल्हदादपुर बिहारी, कोला, कसारी परौर, मई खुर्द कलां, कीलापुर, कुनिया, हरिहपुर, पहरुआ, मौजमपुर, छिड़िया एवं धुबला कमरीमपुर आंशिक प्रभावित होता है। गर्रा एवं खन्नौत नदी से तहसील सदर के शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बाढ़ नियंत्रण के लिए बने हैं दो तटबंध
गंगा नदी के बाएं किनारे पर ब्लॉक मिर्जापुर के गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए भैंसार ढाई घाट पर 14 किमी से अधिक लंबा तटबंध बना है। इससे 1400 हेक्टयर क्षेत्र लाभान्वित होता है। गर्रा नदी के दाएं किनारे पर तहसील सदर में अजीजगंज में डेढ़ किमी लंबा तटबंध बना हुआ है। इससे 95 हेक्टयर क्षेत्र लाभान्वित होता है।
------------
ये की गईं हैं व्यवस्थाएं
- जिले में 69 चौकियां बनाई गईं हैं।
- 26 राहत केंद्र स्थापित किए है।
- 34 नावों की व्यवस्था की है।
- 41 गोताखोरों का इंतजाम है।
- 7 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं।
- 7 पशु शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed