फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Food Safety Department team took samples

खाद्य विभाग की टीम ने पुवायां में लिए सैंपल

Wed, 18 May 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department team took samples
पुवायां में कनेडियन पिज्जा बर्गर पर सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दो दुकानों से बर्फी और शिमला मिर्च के नमूने लिए। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। टीम के सैंपल लेने की जानकारी होने पर किराना, होटल सहित खाद्य पदार्थ बेचने वाले कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। टीम के जाने के बाद दुकानें फिर से खोली गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक रामजी शुक्ला, इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पुवायां में बस स्टैंड के पास बाला जी मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने कनेडियन पिज्जा बर्गर पर पहुंचकर पीली शिमला मिर्च का सैंपल लिया। रामजी शुक्ला ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम के खाने पीने की वस्तुओं के सैंपल लेने की जानकारी होने पर कई दुकानें बंद हो गईं। दुकानदार टीम के मूवमेंट की जानकारी लेते रहे। टीम के जाने के बाद फिर से दुकानें खोली गईं। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता चेक करने के लिए विभागीय टीम ने सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित प्रकरण तीन माह में निस्तारित करें
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने एक वर्ष के दौरान की गई कार्रवाईयों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को तीन वर्ष से लंबित सभी पुराने प्रकरण तीन माह में निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की कार्रवाईयों का विवरण देने के साथ बताया कि इस वर्ष 147 निरीक्षण हुए और पिछले माह सात सैंपल लिए गए, जबकि विभाग में दस निरीक्षक हैं। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन निरीक्षकों के निरीक्षण की संख्या शून्य रही, उनको नोटिस जारी कर जवाब तलब करें।

उन्होंने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा के लिए अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की सेहत व स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह समेत सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed