फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog havoc: including Lucknow Passenger MEMU trains canceled

कोहरे का कहर: लखनऊ मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ ही रविवार को सुबह पहली बार फिजा में प्रदूषण से उपजी धुंध और कोहरे से मौसम में बदलाव का साफ संकेत मिल गया। इसी के साथ उत्तर रेलवे को यहां से होकर चलने वाली कई सवारी गाड़ियों को निरस्त करने का बहाना मिल गया। यह अलग बात रही कि रेलवे ट्रैक के विजुअलिटी टेस्ट में दृश्यता सामान्य पाई गई और इस वजह से पटरियों पर डेटोनेटर दागने की नौबत नहीं आई। संडे की छुट्टी के कारण नौकरीपेशा लोग सुबह देर से सोकर उठे, लेकिन बाहर निकलने पर उन्हें माहौल में धुंध मिश्रित कोहरे की गाढ़ी परत छाई दिखी। यह स्थिति सुबह नौ बजे तक बनी रही क्योंकि आसमान पर छाए बादलों की परत सूरज की किरणें नीचे नहीं उतरने दे रही थी। हालांकि, इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात के तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव पांच डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कोहरे की नमी से वातावरण में आर्दता 85 से बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई।  उधर, उत्तर रेलवे ने कोहरे का बहाना लेते हुए यहां से चलने वाली कई महत्वपूर्ण सवारी गाड़ियों को अग्रिम आदेश तक निरस्त करके उन सभी यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया है जो दिल्ली, सीतापुर, लखनऊ, बालामऊ रूट के स्टेशनों पर चढ़ते-उतरते हैं। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने सुबह 7.05 बजे छूटने वाली 54328 डाउन शाहजहांपुर-सीतापुर वाया बालामऊ पैसेंजर, सुबह 7.45 बजे रवाना होने वाली 54330 डाउन शाहजहांपुर-बालामऊ वाया सीतापुर पैसेंजर और सुबह 5.50 बजे प्रस्थान करने वाली 64222 डाउन शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। 
विज्ञापन

यही नहीं, यहां से सुबह 10.55 पर छूटने वाली 54076 डाउन दिल्ली-सीतापुर पैसेंजर का रूट घटाकर मुरादाबाद तक सीमित कर दिया है। मतलब कि यह ट्रेन यहां आकर सीतापुर जाने के बजाय सिर्फ दिल्ली-मुरादाबाद के बीच दौड़ेगी। परिचालन व्यवस्था से जुड़े रेलवे के अधिकारी बीएस बिष्ट के अनुसार डीआरएम कार्यालय से मिले मैसेज में इन सभी गाड़ियों को रद्द करने का कारण कोहरा बताया गया है। 
विज्ञापन

खास यह है कि अभी कोहरा इतना घना नहीं हुआ है कि ट्रेनें रद्द करने की नौबत आ जाए। ट्रैक पर ट्रेन की विजुअलिटी जांचने के लिए स्टेशन मास्टर कक्ष से 180 मीटर की दूरी पर ट्रैक के पास लगाया गया आब्जेक्ट दिखने से माना जाता है कि लोको पायलट को रेड सिगनल दिख रहा है और पटरी पर पटाखे दागने की जरूरत नहीं है। रेल पथ अनुभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप द्विवेदी के अनुसार विजुअलिटी टेस्ट आब्जेक्ट सुबह दिखाई पड़ने के कारण ट्रेनें सामान्य सिगनल सिस्टम से चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों के यात्री होंगे परेशान
सवारी गाड़ियां रद्द होने से सीतापुर ब्रांच लाइन पर ऊंचौलिया, जंगबहादुर गंज, जहानी खेड़ा, मैगलगंज, महोली, नेरी, हेमपुर और मेन लाइन पर कहिलिया, ऐंगवा, आंझी शाहाबाद, कौढ़ा, करना, बंथरा, तिलहर, मीरानपुर कटरा, बिलपुर, टिसुआ, चनेहटी, नगरिया सादात, मिलक आदि स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को दिक्कत का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed