{"_id":"61e1c869a8a9b97a6e1a87ba","slug":"fog-and-melting-increased-chills-from-night-to-morning-then-the-mercury-dropped-shahjahanpur-news-bly472549373","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से सुबह तक कोहरा और गलन ने बढ़ाई ठिठुरन, फिर लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से सुबह तक कोहरा और गलन ने बढ़ाई ठिठुरन, फिर लुढ़का पारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाने के दौरान सड़क पर गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा छाने से पैदा हुई गलन के कारण ठिठुरन बढ़ गई। रात से ही सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी और सुबह न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि, सूर्योदय के दो घंटे बाद धूप निकल आई, लेकिन उत्तर- पूर्व दिशा से चल रही हवा के कारण सर्दी का असर धूप की गर्मी पर हावी रहा। नतीजे में दोपहर तक अधिकतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 16.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शीतलहर और कोहरा के कारण शनिवार को सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
बीते दिन सुबह से शाम तक हल्की धूप निकली रहने से दिन में सर्दी ने ज्यादा नहीं सताया। धूप से वातावरण में थोड़ी गर्मी आई तो आर्द्रता भी कम हो गई, लेकिन सूर्यास्त के बाद से वाष्प में बदली नमी कोहरा की धुंध बनकर फिजां पर छाने लगी। साथ में हवा चली तो गलन और ठिठुरन भी बढ़ने लगी। सुबह सूरज निकलने के बाद भी देर तक धूप नहीं निकली क्योंकि घने कोहरे की चादर छाई रही। इस दौरान अधिकांश लोग शीतलहर से बचने को घरों के अंदर बने रहे। दस बजे के बाद सड़कों पर थोड़ा आवागमन बढ़ा, लेकिन इस दौरान अधिकांश वाहन रेंगते हुए निकले।
दिन में 11 बजे के बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने पर जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा। दोपहर के वक्त लोगों ने बाजारों में जाकर जरूरी चीजों की खरीदारी की क्योंकि दिन ढलान पर आने के साथ सर्दी बढ़ने लगी। सामान्य दिनों में बहादुरगंज बाजार की दुकानें रात नज्ञै बजे के बाद तक खुली रहती हैं, लेकिन सर्दी में ग्राहक कम आने के कारण कई दुकानें शाम सात बजे के बाद बंद होने लगीं।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार हवा में नमी का समावेश सामान्य से अधिक होने के कारण अभी अगले दो दिन तक सर्दी से निजात मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मध्यम गति से चल रही हवा शनिवार को भी शीतलहर बनकर चलेगी और इससे तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।