{"_id":"66c119d464557db7eb0dd384","slug":"flood-water-started-receding-from-shamshabad-jalalabad-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-125140-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे से उतरने लगा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे से उतरने लगा बाढ़ का पानी
Sun, 18 Aug 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में शमशाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर भरा बाढ़ का पानी। संंवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा में उफान कम होने के साथ बाढ़ की लहर फिलहाल थम गई है। फर्रुखाबाद जिले की सीमा में बाढ़ में डूबे शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे से शनिवार को चौथे दिन पानी उतरने लगा है, लेकिन क्षेत्र के कई तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्गों पर अभी तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी चल रहा है।
मंगलवार को नरौरा बैराज से निकले 1.50 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी से उफनाई गंगा की बाढ़ की चपेट में विकासखंड समेत फर्रुखाबाद जिले के करीब एक दर्जन गांव बाढ़ से चौतरफा घिर गए थे। बृहस्पतिवार रात से बाढ़ ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी के मजरा इस्लामनगर, आजादनगर, ग्राम पंचायत छिदुकुरी, लक्ष्मणपुर, कमथरी, चितार आदि गांवों के आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर घरों के अंदर जाने लगी।
शमशाबाद हाईवे पर फर्रुखाबाद जिले में चौरा ढाई गांव के पास पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित होने लगा था। शुक्रवार देर रात से बाढ़ का प्रकोप कम होने लगा, लेकिन हाईवे के जलमग्न हिस्से में अभी पानी चल रहा है। गांवों के अंदर पहुंचा पानी भी तेजी से निकल रहा है। चौरा-नगला बसोला मार्ग और इस्लामनगर को पैलानी व आजादनगर से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर अभी बाढ़ का पानी ऊपर से चल रहा है।