{"_id":"68054ebd9fe1945ea8082025","slug":"five-youths-arrested-with-800-grams-of-opium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142051-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 800 ग्राम अफीम के साथ पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 800 ग्राम अफीम के साथ पांच युवक गिरफ्तार
Mon, 21 Apr 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर। स्रोत: पुलिस
मीरानपुर कटरा। थाना पुलिस ने जैतीपुर-तिलहर मार्ग पर पांच युवकों को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
शनिवार की रात साढ़े नौ बजे ग्राम खंडसार के सामने स्थित नहर पुलिया के पास इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के ग्राम परिउन्नाह निवासी अनिल कुमार सिंह, ग्राम डभौरा निवासी राकेश उर्फ नन्हें, धर्मेंद्र, ग्राम सिमरा के हेमराज और तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकड़ चौहटियां निवासी अरसान को पकड़ लिया। उनके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत डेढ़ लाख रुपये होगी। तस्करों ने पुलिस को बताया कि मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम गढ़िया लाई खेड़ा निवासी मोहम्मद इलियास व बरेली के कैंट थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर ठिरिया निवासी उमेश कुमार से खरीदकर लाए थे। संवाद