फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five years imprisonment to three brothers in assault case

Shahjahanpur News: मारपीट में तीन सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to three brothers in assault case
शाहजहांपुर। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश अभय प्रताप सिंह ने घर में घुसकर मारपीट के एक मुकदमे में तीन सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 11-11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अजयपाल ने 14 नवंबर 2011 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भतीजे अवधेश की ससुराल फर्रुखाबाद के नगरिया में है। अवधेश का साढ़ू चीनी उसके पड़ोस में रहता है। भतीजे अवधेश के ससुर फूल सिंह ने अपनी बेटी की शादी जरियनपुर में तय की थी।
विज्ञापन

चीनी अपनी साली की शादी अपने भाई मुकेश के साथ कराना चाहता था। इसके लिए ससुर तैयार नहीं थे। चीनी शादी कराने के लिए अवधेश पर दबाव डाल रहा था। 14 नवंबर की शाम 06:30 बजे चीनी अपने भाई बबलू और मुकेश के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर अवधेश के घर में घुस आया। गालीगलौज करते हुए उसके भतीजे अवधेश, संजीत, राजेश को पीटा। पुलिस ने चीनी, बबलू और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकील शशिमोहन सिंह के तर्क सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने बबलू, चीनी और मुकेश को दोषी पाते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed