फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people injured due to sticks, sticks in enmity,crime,fight

पुरानी रंजिश में लाठी, डंडे चलने से पांच लोग घायल

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five people injured due to sticks, sticks in enmity,crime,fight
पुवायां। रंजिश को लेकर गांव नगरिया प्रयागपुर के गन्ना सेंटर पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से 14 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने पिटाई करने और पांच हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर को उनका पुत्र गांव नगरिया में लगे गन्ना क्रय केंद्र पर पर्ची के बारे में पता करने गया था। सेंटर पर रंजिश के चलते नगरिया प्रयागपुर निवासी पुतान सिंह, सुभाष सिंह, अवधेश सिंह, शिशुपाल सिंह, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनीत सिंह, राहुल सिंह, अंकित, शैलेंद्र, शेखर, रामू, कल्लू, भरतरी और पांच अज्ञात लोग ने उनके पुत्र को पीट कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर वह अपने दूसरे पुत्र और पुत्री के साथ पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। पुत्री को गलत नियत से पकड़कर खींचा, जिससे पुत्री बेहोश हो गई।
विज्ञापन

शोर शराब सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित अपनी पुत्री को बेहोशी की हालत में लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए एक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दूसरे पक्ष से शरद की ओर से तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार साढ़े दस बजे वह नगरिया प्रयागपुर के धर्मकांटे पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक युवक ने आकर धर्मकांटे पर साइकिल खड़ी कर दी और साइकिल का वजन करने को कहा। मना करने पर आरोपी ने उनके थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी के परिवार के कई लोग लाठी, डंडे लेकर आ गए और उनकी पिटाई करने के साथ पड़ोस में उनकी दुकान में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed