Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Kartik Mela at Dhai Ghat will be monitored via CCTV cameras.

Shahjahanpur News: ढाई घाट पर कार्तिक मेले में सीसी कैमरों से रखी जाएगी नजर

Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Kartik Mela at Dhai Ghat will be monitored via CCTV cameras.
मिर्जापुर के ढाईघाट पर कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के
मिर्जापुर। शृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाईघाट गंगा तट पर 17 नवंबर से शुरू होने वाले कार्तिक मेले के मद्देनजर शुक्रवार को शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मेले में सीसी कैमरों और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बैठक में फर्रुखाबाद के एडीएम अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, सीओ अजय वर्मा, एसडीएम अभिषेक वर्मा शामिल हुए। वहीं, शाहजहांपुर के एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एसडीएम कलान प्रभात राय, सीओ जलालाबाद दीपक सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गोताखोरों और नावों की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग व बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत शाहजहांपुर पर मेले की व्यवस्थाओं और फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed