{"_id":"6484cb0e7499cfa2290622e4","slug":"five-people-honored-for-their-remarkable-contribution-in-the-field-of-sugarcane-production-shahjahanpur-news-c-4-1-178465-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच लोग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच लोग सम्मानित
Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के लोक भवन में अंजली मिश्रा को सम्मानित करते गन्ना मंत्री।
शाहजहांपुर। लखनऊ के लोक भवन में शनिवार को उत्कृष्ट गन्ना कृषक योजना अंतर्गत जिले के पांच लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सम्मानित किया। इनमें दो महिला स्वयं सहायता समूह, एक प्रगतिशील कृषक, एक चीनी मिल के अधिकारी और एक गन्ना समिति सचिव शामिल हैं।
गन्ना विकास परिषद रोजा परिक्षेत्र के ग्राम नुसरतपुर उर्फ बाड़ी गांव में गठित जैनब महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष जैनब बेगम को सर्वाधिक गन्ना नर्सरी उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। गन्ना विकास परिषद तिलहर के ग्राम गंगानगर में गठित गंगानगर महिला स्वयं सहायता समूह कुरिया ढोढो की अध्यक्ष अंजलि मिश्रा को नवीनतम गन्ना किस्मों के त्वरित बीज उत्पादन एवं वितरण के लिए गन्ना पौध तैयार करने पर सम्मान मिला।
गन्ना विकास परिषद रोजा के ग्राम वसुलिया के महेंद्र कुमार दुबे को भी सम्मानित किया गया। महेंद्र ने गन्ना खेती नवाचार में गन्ने के साथ सहफसली के रूप में आलू, उड़द, मूंग, मूंगफली, मसूर आदि फसलें उगाकर दोगुनी से अधिक आय प्राप्त की। वह प्राकृतिक गन्ना खेती को बढ़ावा देने में विशेष रूप से सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट रोजा शुगर शाहजहांपुर के यूनिट हेड मुनेश पाल सिंह को गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना बीज बदलाव, नई गन्ना किस्मों का समावेश आदि में बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। पुवायां सहकारी गन्ना सचिव विनोद कुमार को किसानों को समय से खाद, उवर्रक, बीज उपलब्ध कराने के साथ समिति को डिजिटल बनाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे।