फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people from both sides injured in a clash involving assault and gunfire over a land dispute.

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल

Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five people from both sides injured in a clash involving assault and gunfire over a land dispute.
खुदागंज। मकरंदपुर गांव में बुधवार को सुबह एक बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। लाइसेंसी बंदूक से फायर किए जाने से आदेश सिंह छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के चार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गांव के आदेश सिंह और रामलड़ैते सिंह के मकान के सामने स्थित एक बीघा खाली जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा करते हैं और मुकदमा तिलहर के सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को जमीन पर रामलड़ैते गड्ढा खोद रहे थे। आदेश ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान रामलड़ैते ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर आदेश को घायल कर दिया। मारपीट में आदेश पक्ष के रमन पाल सिंह, उनके भाई कल्प सिंह और दूसरे पक्ष के रामलड़ैते और जगपाल सिंह घायल हो गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं और लाइसेंसी बंदूक से फायर किए जाने से आदेश को छर्रा लगा है। सीओ के अनुसार दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल आदेश को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed