{"_id":"68bf2fe79e446c28e9030a4d","slug":"five-people-detained-in-usury-case-interrogation-going-on-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152275-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सूदखोरी मामले में हिरासत में पांच लोग, चल रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सूदखोरी मामले में हिरासत में पांच लोग, चल रही पूछताछ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सूदखोरी के दो मामलों में चौक कोतवाली व रोजा पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संभवत: मंगलवार व बुधवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
रोजा की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में चार साल के मासूम को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शिवांगी ग्रोवर के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी विक्की बग्गा की लोकेशन पर एक टीम गैर जनपद गई हुई है। यह अभी नहीं लौटी है।
वहीं, दूसरे मामले में आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए भी चौक कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश दी हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा पार्षद प्रदीप के एक और वायरल हुए वीडियो को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूदखोरी के मामलों में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सूदखोरों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अब तक हेल्पलाइन नंबर पर 21 शिकायतें आई हैं। इनमें 16 का निस्तारण कर दिया गया है। शिकायतों पर टीम जांच कर कार्रवाई कर रही है।