फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   five passengers injured after auto collides with bus on highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हाईवे पर बस से टकराया ऑटो, पांच सवारियां घायल, छुट्टा पशु बना हादसे का कारण

Fri, 27 Jan 2023 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 11:53 AM IST
सार

ऑटो चालक सवारियों को बैठाकर शाहजहांपुर जा रहा था। छाया ढाबा के पास अचानक हाईवे पर छुटा पशु आ गया, जिससे टकराने के बाद ऑटो हाईवे किनारे खड़ी बस से टकरा गया।  

विज्ञापन
five passengers injured after auto collides with bus on highway in Shahjahanpur
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर से यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर जा रहा ऑटो छुट्टा पशु से टकरा गया। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक समेत दो लोगों को हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर तिलहर तिराहे से सवारियां बैठाकर शाहजहांपुर जा रहा ऑटो छाया ढाबा के समीप सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु से टकरा गया। ऑटो अनियंत्रित होकर ढाबे किनारे खड़ी बस से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो चालक तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रोहित, गांव खिरिया सकटू निवासी राजीव, नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी मोनू,  इसी मोहल्ले का पंकज और शाहजहांपुर के चौहनापुर निवासी राजकुमार पांडे की बेटी सृष्टि पांडे घायल हो गईं। 

विज्ञापन

ऑटो में बैठी थीं आठ सवारियां 

सभी घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक रोहित और पंकज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ऑटो में कुल आठ सवारियां थीं। घायलों ने बताया कि ऑटो चालक सीट के काफी किनारे बैठा था, जिसकी वजह से वह ऑटो को नियंत्रित नहीं कर सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपती घायल 

तिलहर से शाहजहांपुर जा रहे बैंककर्मी की कार को हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शाहजहांपुर के रहने वाले मनीष गुप्ता और उनकी पत्नी शिक्षिका सौम्या आर्या को चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सीएचसी में दंपती का इलाज किया गया। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed