फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five Notorious Criminals Planning a Robbery Arrested in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, कार बरामद; बिहार में की थी बड़ी वारदात

Mon, 18 May 2026 08:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 08:35 PM IST
सार

शाहजहांपुर में लूट-चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। ये पांचों शहर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
Five Notorious Criminals Planning a Robbery Arrested in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में एसओजी, सर्विलांस व रोजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह अटसलिया स्थित एक नमकीन फैक्टरी के पास डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी बिहार के गया जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर लौटे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लग्जरी कार व चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे जिला छोड़ देते थे।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में मदनापुर थाना क्षेत्र के पंखाखेड़ा गांव निवासी मगरूर, मदरी, अबरम, पतले व बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गढ़िया पैगंबर हर्रिमपुर निवासी राहुल तोमर हैं। आरोपियों के कब्जे से 103 ग्राम पीली धातु, 780 ग्राम सफेद धातु, 6.5 ग्राम स्मैक, अवैध असलहा व कारतूस, नकब लगाने के उपकरण व इनोवा कार बरामद की गई है। ये सभी नमकीन फैक्टरी के पास डकैती की योजना बना रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि मगरूर पर फर्रुखाबाद, हरदोई, मैनपुरी के अलावा शाहजहांपुर के सात थानों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपी मिदरी पर एटा, फर्रुखाबाद, सीतापुर के अलावा जिले के आठ थानों में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अबरम पर छह, पतले पर पांच, राहुल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि एक-दो साल में जिले में कोई चोरी नहीं की। सारी वारदात बाहर करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगरूर की बहन के नाम है चोरी में शामिल कार
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि सभी मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी, लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। उपकरणों के माध्यम से मकानों के ताले, दरवाजे एवं अन्य अवरोधकों को तोड़कर अंदर प्रवेश कर घटनाओं को अंजाम देते थे। माल एवं नकदी को आपस में बांट लेते थे। इनोवा कार मगरूर की बहन के नाम पंजीकृत है। इसी से अलग-अलग जनपदों एवं राज्यों में जाकर वारदात कर दूसरी जगह चले जाते थे।

गमी में शामिल होकर की चोरी, फिर चल दिए घर
बताया जा रहा है कि आरोपी मगरूर की सास की मौत हो गई थी। मगरूर अपने गैंग के साथ बिहार के गया में गया था। वहां गमी में शामिल होने के बाद रात को गया के गांव रघुनाथपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed