{"_id":"68d445ccc95798375e0f52d1","slug":"five-lakh-women-took-iron-tablets-with-lemon-water-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-153557-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच लाख महिलाओं ने नींबू-पानी के साथ खाई आयरन की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच लाख महिलाओं ने नींबू-पानी के साथ खाई आयरन की गोली
विज्ञापन
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयरन की गोलियां खातीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
शाहजहांपुर। महिलाओं को खून की कमी से बचाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को अनूठी पहल की। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व और नोडल अधिकारी सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत एक दिन में सभी आयु वर्ग की करीब पांच लाख महिलाओं ने आयरन-फोलिक एसिड की गोली का नींबू-पानी के साथ सेवन किया।
डीएम ने बताया कि जिले के 1068 पंचायत भवनों, 2,267 विद्यालयों, 2,663 आंगनबाड़ी केंद्रों, 300 आरोग्य मंदिरों, 300 से अधिक निजी विद्यालय व महाविद्यालय अभियान में शामिल रहे। अधिकारियों, चिकित्सकों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स ने स्वयं गोली खाकर इसकी शुरुआत की।
इसके बाद लाखों महिलाओं ने इसमें भागीदारी की। प्रत्येक महिला को आयरन -फोलिक एसिड टेबलेट का पत्ता निशुल्क दिया गया। भागीदारी को और बढ़ाने के लिए एक डिजिटल पोर्टल बनाया गया है। इस पर महिलाएं पंजीकरण कर व्यक्तिगत प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकतीं हैं। इसके आधार पर महिलाओं को लकी ड्रा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टेलीविजन जैसे आकर्षक घरेलू उपहार रखे गए हैं। आसान पहुंच के लिए घर-घर क्यूआर कोड वितरित किए गए हैं। भावलखेड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षिकाओं को आयरन टेबलेट खिलाई गई। बीईओ विनय कुमार मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, एआरपी मंजू देवी मौजूद रहीं।
रेती स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सभी छात्राओं को आयरन की गोली नींबू-पानी के साथ खिलाई गई। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ.पंकज शुक्ला, प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
--
नींबू पानी के साथ अधिक प्रभावी टेबलेट
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि महिलाएं हफ्ते में एक बार टेबलेट का सेवन करें। खाली ब्लिस्टर पैकेट पंचायत भवन में लौटाना होगा, 11वें दिन नया पैकेट निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान में यह संदेश दिया गया कि आईएफए की गोली चाय, कॉफी या कैल्शियम के साथ नहीं लेनी चाहिए। इससे असर कम होता है। इसके विपरीत इसे आंवला, खट्टे फल या साधारण नींबू पानी के साथ लेने पर प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी से थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं। गंभीर स्थिति में यह गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकती है। पढ़ाई, काम करने की क्षमता और रोग-प्रतिरोधक शक्ति कम होती है। आयरन की गोली के नियमित सेवन से एनीमिया दूर होता है। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ शिशु प्राप्त होता है। थकान कम होती है और शरीर की ऊर्जा तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयरन की गोली को हमेशा भोजन के बाद लेना चाहिए। आहार में हरी सब्जियां, मोटे अनाज और विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, आंवला, मौसमी आदि जरूर शामिल करें।
--
डीएम और सीडीओ ने कराया सेवन
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने एनीमिया मुक्त शाहजहांपुर अभियान के अंतर्गत ग्राम शाहबाजनगर में बच्चियों एवं महिलाओं को आयरन की गोली का सेवन नींबू-पानी से कराया। साथ ही एक माह की आयरन की गोलियां भी निशुल्क उपलब्ध कराईं गईं।