फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   first time voting

पहली बार वोटर--पहली बार वोट डालकर हुआ गर्व का अहसास

Tue, 15 Feb 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
first time voting
शाहजहांपुर। कई युवाओं ने पहली बार लोकतंत्र के यज्ञ में अपनी पहली आहुति डाली। युवाओं ने पहली बार वोट डालने के बाद कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। अपनी पसंद की सरकार बनाने का मौका मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि जिसको वोट दिया है वो विधायक बनकर हमारी आवाज को सदन में उठाएगा।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। वोट की ताकत से हम अच्छे नेता का चयन कर सकते हैं। इस ताकत के जरिये लोकतंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है। -पूजा देवी, ददरौल
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने का अधिकार मिला है। ऐसे में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर मैंने अपना वोट डाला है। अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे लोग अपना वोट जरूर डालें। सरकार चुनने का अधिकार रोज-रोज नहीं मिलता है। - अनुराधा सिंह, खुदागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हमने मत रूपी अपने अधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र में ये वो ताकत है जिससे हम अपनी पसंद का नेता चुन सकते हैं। अच्छे-बुरे तथा जनता के हित में कार्य करने वाले को जिता सकते हैं। - शीतल, ददरौल
फोटो- 14 पीडब्लूएनपी 21
पहली बार वोट किया है बहुत अच्छा लगा। अपनी पसंद की पार्टी के पक्ष में मतदान कर गौरव का अनुभव हो रहा है। ऐसी सरकार बने जो महिलाओं की सुरक्षा का अहसास कराए और भ्रचष्टाचार समाप्त करे। - पंखुड़ी गुप्ता, पुवायां
पहली बार मतदान किया है। पहले मन में संकोच था, लेकिन वोट डालकर अच्छा लगा। मेरा मानना है बदलाव होना चाहिए, नए लोग आएंगे तो नए काम भी होंगे। मतदान करके खुश हूं। - वंशिका अग्रवाल, कटरा बाजार पुवायां
मैंने ऐसी पार्टी के पक्ष में मतदान किया है जो युवाओं को रोजगार देने का कर सकती है। पहली बार वोट डाला। गौरव हुआ कि मेरा वोट भी विधायक चुनने में काम आएगा। - अमन शुक्ला, बनिगवां पुवायां

फोटो- 14 पीडब्लूएनपी 24
मैंने विधानसभा में पहली बार वोट डाला है। बेरोजगारी दूर करने वाली सरकार होनी चाहिए। सरकार को छुट्टा पशुओं के बारे में भी सोचना चाहिए। - सोहित वर्मा, बनिगवां पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed