फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First led and now live Chetram

पहले नेतराम और अब जीते चेतराम

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
First led and now live Chetram
bjp - फोटो : amar ujala
पुवायां में दूसरी बार फहराया भाजपा का परचम
विज्ञापन

पहले भाजपा से नेतराम और अब जीते चेतराम
पुवायां विधानसभा में दूसरी बार जीती भाजपा
भाजपा से पहले विधायक बने थे नेतराम
आठ पर कांग्रेस के कब्जे में रही है पुवायां सीट

जिले की इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर जहां भाजपा ने दूसरी बार जीत का परचम फहराया वहीं पार्टी को इस बार जिले की सबसे बड़ी जीत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। सपा, कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी और वर्तमान विधायक शकुंतला को अपने पति पूर्व सांसद मिथलेश कुमार और प्रसाद परिवार की प्रतिष्ठा का लाभ नहीं मिल सका। सपा और कांग्रेस के किसी बड़े नेता की पुवायां में कोई जनसभा भी नहीं हुई। बसपा प्रत्याशी गुरवचन लाल भी मतदाताओं पर पकड़ बनाने में नाकाम रहे। उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 
विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी पुवायां सीट से कांग्रेस के चार बार विधायक रह चुके हैं। 1985 में चेतराम पहली बार विधायक बने और इसके बाद 1989, 1993 और 1996 में भी वह विधायक बने। 2002 में मिथलेश कुमार ने पुवायां सीट से पहली बार भाजपा समर्थित निर्दलीय के रूप में चुनाव  लड़कर चेतराम को हराया और अब चेतराम ने उनकी पत्नी शकुंतला देवी को पराजित कर पूर्व में हुई हार का बदला ले लिया है।
विज्ञापन

इस बार पुवायां सीट पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी, लेकिन जीत चेतराम को हासिल हुई। बसपा की ओर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बंडा में सभा की थी जो बेअसर रही। भाजपा की ओर से आदित्यनाथ ने पुवायां में सभा की थी और चेतराम के पक्ष में माहौल बना गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


000 
कब किसने किया विधानसभा का प्रतिनिधित्व
1952 से 1967 तक इस सीट का कुछ हिस्सा पूरनपुर और कुछ हिस्सा पुवायां, निगोही में शामिल होता रहा। वर्ष 1967 से विवरण नीचे दिया गया है। 
वर्ष        नाम            पार्टी
1967        कंधई लाल        कांग्रेस
1969        कंधई लाल        कांग्रेस
1974        रूपराम            कांग्रेस 
1977        सूरज प्रसाद        जनता पार्टी
1980        रूपराम दिनकर    कांग्रेस
1985        चेतराम            कांग्रेस
1989        चेतराम            कांग्रेस
1991        नेतराम            भाजपा
1993        चेतराम            कांग्रेस
1996        चेतराम            कांग्रेस 
2002        मिथलेश कुमार          भाजपा समर्थित निर्दल
2007        मिथलेश कुमार    सपा
2009      धीरेंद्र प्रसाद        बसपा (उपचुनाव)
2012        शकुंतला देवी        सपा
2017        चेतराम पासी        भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed