{"_id":"5eb2f0b08ebc3e90b43de4f6","slug":"firing-in-lakhnapur-one-died-shahjahanpur-news-bly4050181137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर लखनापुर में बवाल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर लखनापुर में बवाल, एक की मौत
विज्ञापन
पुवायां। चुनावी रंजिश को लेकर लखनापुर गांव में बवाल हो गया। प्रधान और पूर्व प्रधान के गुट बुधवार को सामने आ गए। मारपीट के दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से प्रधान का देवर समेत छह लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान प्रधान के देवर की मौत हो गई। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान पक्ष के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व प्रधान पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रायफल और बंदूक बरामद कर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव लखनापुर में प्रधान राजरानी और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश का घर एक ही गली में है। प्रधान के पति राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश के कारण पूर्व प्र्रधान ओमप्रकाश, देवेंद्र, अनुज, नेतराम, गुड्डू, सत्यदेव, सोमदेव, रामऔतार, उदयपाल, विनोद, हरेंद्र, वेदप्रकाश, हरीशंकर, हेतराम, अरविंद, झम्मन, प्रेमराज आदि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे रायफल, बंदूक, तमंचा, लाठी-डंडे और पत्थर लेकर उसके भाई रमेश और मौसेरे भाई रामसेवक को जान से मारने दौड़ पड़े। पथराव के बीच फायरिंग कर ओमप्रकाश ने उनके भाई रमेश को गोली मारकर घायल कर दिया और रामसेवक को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रमेश की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश की पत्नी फूलमती ने तहरीर देकर बताया कि गांव की प्रधान के पति राजेश कुमार अपने परिवार के रामकेशन, रमेश, प्रभु, रामपाल आदि के साथ उनके घर आकर गाली गलौज करने लगे। इन लोगों ने उनके पुत्र अनुज, पुत्री रुचि को डंडों से पीटकर और बांका मारकर घायल कर दिया। बचाने पर उनके अलावा देवरानी धनदेवी, उर्मिला को भी घायल कर दिया गया। शाम को सीओ नवनीत कुमार नायक ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गांव में दहशत, लोगों ने बंद किए दरवाजे
बताया जाता है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे चलने और पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने डर से घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पाकर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश के घर में दबिश देकर एक रायफल और एक बंदूक बरामद कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। ओमप्रकाश के परिवार के अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बच्चों को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पुवायां कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया, सुबह दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। प्रधान के पति राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अनुज, उदयपाल, रामऔतार, हेतराम को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया था। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए असलाह बरामद कर लिए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी शाहजहांपुर