{"_id":"665f8a9eab8e77b28b0e0034","slug":"firing-in-front-of-pradhans-house-teenager-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119915-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधान के घर के सामने फायरिंग, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधान के घर के सामने फायरिंग, किशोर घायल
Wed, 05 Jun 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सिंधौली। पुराने विवाद में प्रधान के घर के बाहर एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे मंगूलाल के 17 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र के पैर में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में प्रधान के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी वीरेंद्र मंगलवार दोपहर खन्नौत पुल पर हनुमान जी के मंदिर पर चल रहे भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। ग्राम प्रधान पिंटू वर्मा के घर से सामने पहुंचते ही सामने से साथी समेत आए एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली वीरेंद्र के दाहिने पैर में लगी। वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद गिर पड़ा। इस बीच आरोपी मौके से भाग गए।
घायल विरेंद्र को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रधान पिंटू वर्मा के भाई विपिन वर्मा ने घटना की तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी से पूर्व में उसका विवाद हो गया था। इसके चलते उसके दरवाजे पर आकर अचानक फायरिंग की गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।