फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fireball dropped from the top, the maiden scorching

ऊपर से गिरा आग का गोला, युवती झुलसी

Sun, 09 Apr 2017 12:31 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
 बहन की छह वर्षीय बेटी के साथ आंगन में लेटी युवती रहस्यमय तरीके से
विज्ञापन

झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास लेटी बच्ची भी मामूली रूप से झुलसी है। युवती का कहना है कि आसमान से आग का गोला उसके ऊपर गिरा, जिससे कपड़ों मेें आग लग गई। 

थाना मीरानपुर कटरा के गांव रेहरा निवासी पिंकी (18) पुत्री कस्तूरी का कहना है कि 
वह शुक्रवार रात घर के आंगन में लेटी थी। पास मेें उसकी बहन गुड्डी देवी की छह 
वर्षीय बेटी रूबी भी लेटी थी। रात में करीब दस बजे आसमान से आग का गोला उसके ऊपर आ गिरा। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। 
चीख-पुकार सुनकर जब तक उसकी बहन और पिता दौड़कर आए तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। पास लेटी रूबी के हाथ का भी कंधे से नीचे का कुछ हिस्सा झुलस गया। जब आग बुझाई गई तो मौके पर सिर्फ कागज के कुछ अधजले टुकड़े और राख ही पड़ी मिली। आग का गोला क्या था और कहां से आया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिंकी 90 प्रतिशत जल गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed