फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ‌fire in wheat field

पुवायां क्षेत्र में आग से दो सौ बीघा गेहूं जलकर राख

Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
fire in wheat field
पुवायां क्षेत्र में आग से दो सौ बीघा गेहूं जलकर राख ‌
 कई दिन से जारी आग का कहर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को खेतों में आग लग जाने से दो सौ बीघा से अधिक गेहूं और सैकड़ों एकड़ नरई जलकर राख हो गई। आग लग जाने से किसानों की खून पसीने की कमाई जल जाने से किसान बेहद परेशान हैं। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुवायां के गांव नाहिल में नरई के खेत से आग लग जाने से तेज हवाओं के चलते आग ने थोड़ी ही देर में रौद्र रूप धारण कर लिया। जानकारी होने पर तमाम किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की भयावहता देख जिला मुख्यालय से भी फाय ब्रिगेड की गाड़ी को बुला लिया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग से गोपालचंद्र शुक्ला के 12 बीघा, रमेश, सुधीर, सुबोध और राहुल शुक्ला की 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान सौ बीघा से अधिक नरई भी जल गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सीमावर्ती पीलीभीत के गांव गुलड़िया भूपसिंह के तमाम किसानों के खेत बंडा ब्लाक के गांव पोहकरपुर आदि में है। यहां भी खेतों में आग लग जाने से ईश्वर दयाल का 18 बीघा, गिरधारीलाल का 18 बीघा, दीपचंद्र का 12 बीघा, जगदीश का 12 बीघा, नन्हें का 12 बीघा और फकीरे का 18 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसके अलावा पीलीभीत की सीमा में भी 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने एसडीएम से जली फसल का मुआयना कराए जाने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed