{"_id":"58e68dd44f1c1b1a205b42a0","slug":"fire-burns-nine-houses-damages-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ घर जले, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नौ घर जले, हजारों का नुकसान
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कुदैया में बुधवार देर शाम खाना बनाते समय आग लगने से तीन घर जल गए। सारा घरेलू सामान और खाद्यान्न जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। उधर, अल्हागंज इलाके में छह घर जल गए।
कुदैया निवासी नत्थू के तीन बेटे महेश कुमार, सर्वेश कुमार और मुकेश कुमार के घर पास-पास हैं। बुधवार देर शाम तीनों के पविार में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी समय अचानक महेश के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने सर्वेश और मुकेश के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों परिवार के लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अगिभनकांड पीड़ित परिवार के मकान में कुछ भी नहीं बचा है। उनके पास केवल पहने हुए कपड़े ही रह गए हैं।
अल्हागंज। गुरुवार दोपहर गांव गुरुदासपुर में अचानक लगी आग से छह घर जल गए। गांव वालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गुरुदासपुर में सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आने से रामनिवास, हरिराम, अंगनेलाल, वीरेंद्र और महेंद्र के घर जल गए। घरों में रखा सारा सामान और नकदी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रधान के पति गिरीश सिंह कुशवाहा ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।