फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire audits conducted at hotels, clubs, and restaurants; staff sensitized.

Shahjahanpur News: होटल, क्लब और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट, कर्मियों को किया जागरूक

Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire audits conducted at hotels, clubs, and restaurants; staff sensitized.
फायर ब्रिगेड में बीए सेट संचालन की जानकारी देते एफएसओ। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। जिले में संचालित विभिन्न होटलों, क्लबों व रेस्टोरेंटों का फायर ऑडिट किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों व अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। यहां मिले स्टाफ एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। एफएसओ ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को अग्निसुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखने व आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

----------------
दमकल कर्मियों को बीए सेट संचालन का दिया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर। फायर स्टेशन सदर में साप्ताहिक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों को ब्रीदिंग ऑपरेट्स (बीए सेट) के संचालन व उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने कर्मचारियों को बीए सेट के सभी प्रमुख भागों, उनकी कार्यप्रणाली व आपातकालीन परिस्थितियों में इसके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटनाओं और धुएं से भरे वातावरण में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान बीए सेट अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed