{"_id":"69c81647d065af416e0374d1","slug":"fir-registered-against-couple-and-daughter-in-assault-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169196-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मारपीट में दंपती और पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मारपीट में दंपती और पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। सिउरा गांव में शुक्रवार को सुबह कन्या भोज में शामिल होने जा रही राज बहादुर की पुत्री देवी को रास्ते में गांव के ही एक दंपती और उसकी बेटी ने रंजिशन घेरकर पीटना शुरू कर दिया। साथ मौजूद किशोरी की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की।
राज बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही अमर सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है और रंजिश को लेकर अदालत में मुकदमा भी विचाराधीन है। इसी रंजिश में अमर सिंह सहित उसकी पत्नी और पुत्री कुसुम ने उनकी पुत्री और पत्नी की पिटाई की। मारपीट में मां-बेटी को चाेटें आई हैं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती और उनकी पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद