{"_id":"6ab2e2685dbc2c4f1605bdf3","slug":"fir-registered-16-months-after-youth-drowns-at-water-park-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-185410-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाटर पार्क में युवक की डूबकर मौत के 16 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाटर पार्क में युवक की डूबकर मौत के 16 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खुटार। शिवाजी वाटर पार्क में 16 महीने पहले हुई युवक की डूबकर मौत के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के भाई ने वाटर पार्क संचालक समेत आठ लोगों पर साजिश के तहत शाहिद की पानी में डुबोकर हत्या करने और घटना को हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत जिले के बिलसंडा कस्बे के मोहल्ला भारतगंज निवासी रईस खां ने बताया कि उनके भाई शाहिद खां 11 जून 2025 को मुन्ना, आरिफ, एहसान, अरमान, साहिल, सगीर और मस्जिदकलां निवासी वसीम के साथ खुटार स्थित शिवाजी वाटर पार्क में पिकनिक मनाने गए थे। उनके अनुसार, शाहिद को किसी अंजान व्यक्ति ने फोन कर कई बार बुलाया था, जिसके बाद वह उनके साथ वाटर पार्क गए थे।
रईस के अनुसार, बाद में उन्हें सूचना मिली कि वाटर पार्क में नहाते समय शाहिद पानी में डूब गए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और वाटर पार्क संचालक व कर्मचारियों से सीसी कैमरों की फुटेज दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि नगरा निवासी वाटर पार्क संचालक दिनेश वर्मा ने उनके और परिजनों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि शाहिद पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी सुनियोजित तरीके से पानी में डुबोकर हत्या की गई। आरोप यह भी है कि घटना को हादसा दिखाने के लिए साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रईस ने न्यायालय की शरण ली।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वाटर पार्क संचालक दिनेश वर्मा, मुन्ना, आरिफ, एहसान, अरमान, साहिल, सगीर और वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।