फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR lodged against firm for black marketing of fertilizer

Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी पर फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against firm for black marketing of fertilizer
शाहजहांपुर। अधिकारियों से बगैर अनुमति लिए फुटकर विक्रेताओं को खाद बेचने पर फर्म मालिक के खिलाफ रोजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने रोजा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया गया कि छह नवंबर को पीलीभीत के बीसलपुर निवासी और रोजा मंडी की ज्वाला सरन जगदीश सरन फर्म के मालिक पवन कुमार ने ई-मेल के माध्यम से जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को सूचित किया कि मै. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक रैक बरेली आनी है। यह रैक सात नवंबर को आएगी। इसमें मै. ज्वाला सरन जगदीश सरन को 235 टन डीएपी और 17.5 टन ट्रिपल सुपरफॉस्फेट शाहजहांपुर के लिए मिलनी है।
विज्ञापन

इसके विपरीत खाद की यह रैक छह नवंबर को ही बरेली के रेलवे रैक प्वाइंट पर आकर लग गई। फर्म ने 16 फुटकर विक्रेताओं को उर्वरक बेच भी दिया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के मुताबिक, शासनादेश का उल्लंघन करते हुए यह कृत्य उर्वरक की कालाबाजारी-ओवररेटिंग की श्रेणी में आता है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि फर्म के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन और सात के तहत रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यह है नियम
किसानों को सुगमतापूर्वक निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति से आवंटन कराने के बाद ही आपूर्तिकर्ता कंपनी और थोक विक्रेता जिले में उर्वरक बेच सकते हैं। 11 अक्तूबर को जिले की सभी उर्वरक कंपनियों और थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए थे कि आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा आवंटित उर्वरक मात्रा के सापेक्ष जिन फुटकर विक्रेताओं को भेजी जानी है, उनकी सूची खाद की रैक लगने और सड़क मार्ग से आपूर्ति के पहले ही जिला कृषि कार्यालय को उपलब्ध कराएं। तब ही उर्वरक फुटकर विक्रेताओं को बेची जा सकेगी। जिले में खाद का आवंटन डीएम अपनी निगरानी में आवश्यकतानुसार कराते हैं।

-
फर्म का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। जिन 16 विक्रेताओं को खाद बेची गई है, वहां पर जांच कराई जाएगी कि किन किसानों को किस रेट में खाद बेची गई। अगर गड़बड़ी मिलती है तो उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed