{"_id":"687163c1f5a5c749b304ae62","slug":"fir-filed-against-female-doctor-in-case-of-death-of-pregnant-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147850-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्भवती की मौत के मामले में महिला डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्भवती की मौत के मामले में महिला डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली पुलिस ने बरौरी गांव निवासी गर्भवती महिला पार्वती की मौत के मामले में पति पप्पू की तहरीर पर उर्मिला नर्सिंग होम की डॉक्टर रिंकी वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पप्पू ने पुलिस को बताया था कि सात जुलाई को गर्भवती पत्नी पार्वती को नगर के उर्मिला नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। महिला चिकित्सक ने गलत तरीके से गर्भपात कर दिया।
हालत बिगड़ने पर पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां इंफेक्शन बताकर इलाज से मना करने पर पत्नी को बरेली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस से शव लेकर थाना गेट पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति पप्पू की तहरीर पर डॉ. रिंकी वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।