{"_id":"698b696d344b83bbb8048fa1","slug":"filaria-mda-program-startedmedicine-will-be-given-door-to-door-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165269-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत...घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत...घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फाइलेरिया की दवा का सेवन करते सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा। स्रोत: स
शाहजहांपुर। फाइलेरिया एमडीए अभियान की मंगलवार से शुरुआत हो गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में महापौर अर्चना वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मासिक औषधि वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन दवा खाकर किया। वहीं, दूसरी ओर आमजन को दवा खिलाने वालीं आशा वर्करों ने एमडीए अभियान का बहिष्कार कर ब्लॉकों में विरोध जताया।
महापौर अर्चना वर्मा ने फाइलेरिया रोग की गंभीरता पर प्रकाश डाला। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी स्वस्थ व्यक्तियों को आयु और वर्ग के अनुसार औषधि की एक खुराक दी जाएगी। औषधि का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, नवीन सिंह, डॉ. आकांक्षा यादव, अनीता सिंह, डीपीएम, डीसीपीएम आदि मौजूद रहे। कलान में पीएचसी पर कैंप लगाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों-अधिकारियों ने दवा का सेवन किया। प्रभारी डॉ.आर्येंद्र यादव ने लोगों को फाइलेरिया दवा खाने का तरीका बताया।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.फैजान खां ने बताया कि 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान में ट्रिपल ड्रग थेरेपी के अंतर्गत दवा खिलाई जाएगी। डॉ. फैजान खां, मोहम्मद याकूब अंसारी, आरिश खां आदि मौजूद रहे।
--
आशा वर्कर अपनी मर्जी से ब्लॉकों में हड़ताल पर बैठी हैं। वे अपने पुराने भुगतान की मांग कर रही हैं। सीएमओ ने हमें पत्र भेजकर कार्य कराने के लिए कहा है। मामले को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर वार्ता की जाएगी।
- कमलजीत कौर, अध्यक्ष आशा वर्कर यूनियन
--
आशा वर्कर की मांग राज्य स्तर की है। उनके ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। आशाओं से फाइलेरिया उन्मूलन के कार्यक्रम में कार्य करने के लिए कहा है। कुछ ने कार्य शुरू कर दिया है। बाकी भी जल्द ही कार्य शुरू कर देंगी।
-डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ