{"_id":"68a3869e165706a6a9052fbe","slug":"fertilizers-and-chemicals-recovered-from-a-shop-running-without-license-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150688-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस चल रही दुकान से उर्वरक व रसायन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस चल रही दुकान से उर्वरक व रसायन बरामद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने मदनापुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिराऊ रोड बुधआना पर बिना बोर्ड की दुकान पर यूरिया उतरने की सूचना पर पहुंचे सहायक विकास अधिकारी कृषि विनोद कुमार ने जब फर्म स्वामी मोहित गुप्ता से जानकारी की तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद सूचना पर जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ मौके पर गए। देखा कि दुकान का शटर बंद था और फर्म संचालक भाग चुका था।
इसके बाद उन्होंने मदनापुर थाना पुलिस व तहसील जलालाबाद की मौजूदगी में दुकान को खुलवाया। दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध उर्वरक व कीटनाशक रसायन मिला। तीन नमूने सील कर प्रयोगशाला को भेजे गए। पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद