फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fed up with moneylenders, dairy owner consumed sulphas, report filed against nine including BJP councillor

Shahjahanpur News: सूदखोरों से तंग डेयरी संचालक ने खाया सल्फास, भाजपा पार्षद समेत नौ पर रिपोर्ट

Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fed up with moneylenders, dairy owner consumed sulphas, report filed against nine including BJP councillor
शाहजहांपुर। सूदखोरों से तंग आकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में डेयरी संचालक आलम (50) ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। पत्नी अजरा बानो की तहरीर पर भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना समेत सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी पर जबरन वसूली और रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

अजरा बानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि डेयरी के काम में नुकसान होने पर पति आलम ने कुछ समय पूर्व मोहल्ला मंडी निवासी भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना, दुर्गा टॉकीज के पास रहने वाले मोहम्मद शबाब, मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नदीम, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के बाडीगांव निवासी सलीम के साथ ही सुजा, वेदराम वकील और सुमित्रा गुप्ता और दो अन्य अज्ञात से रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


आलम ने ब्याज के साथ पूरी रकम वापस कर दी थी। इसके बावजूद सूदखोर आए दिन ब्याज के नाम पर बकाया बताकर रकम लेते रहे। आरोप है कि 25 अगस्त को प्रदीप सक्सेना ने सुमित्रा गुप्ता, वेदराम, सुजा व दो अन्य को भेजा। उन्होंने रुपये मांगते हुए गाली गलौज की और धमकाया। इससे डरकर पति ने सल्फास खा लिया। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जून में भी डेयरी संचालक आलम ने जान देने की कोशिश की थी
शाहजहांपुर। सल्फास खाने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे डेयरी संचालक आलम इससे पहले भी जान देने की कोशिश की थी।
पत्नी अजरा बानो ने 24 जून को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उनकी डेयरी में 45 भैंसें थीं, अब चार बची हैं। वर्ष 2008 में ससुर ने सारा कर्ज चुका दिया था। वर्ष 2020 में सूदखोरों ने जाल में फंसाकर इकरारनामा करा लिया। तब से सूदखोरों के घर रोजाना ढाई-ढाई लीटर दूध जा रहा है। वर्ष 2024 में बेटे जमान की बुलेट बाइक छीन ली। पति उसकी किश्तें चुका रहे हैं। दिसंबर माह में सूदखोरों ने पिस्टल दिखाकर ब्याज वसूला था। 23 जून को पति ने फंदा लगाने की कोशिश की थी।

इस मामले भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना का कहना है कि वह ब्याज का काम नहीं करते हैं। इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। एक बुलेट बाइक खरीदी थी। आलम कई बार उसे मांगकर ले गया और उसे गिरवी डाल दिया। उसे उन्होंने छुड़ा लिया। इसके बाद से बुलेट बाइक वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। संवाद
--
पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed