फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   feaver patients

बुखार के मरीज बढ़े, मेडिकल कॉलेज के बेड फुल

Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
feaver patients
ट्रामा सेंटर से इमजेज्सीं वार्ड की तरफ जाने वाली गैलरी में स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों के लगी बोतलों - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायरल बुखार इन दिनों जोरों पर है। सीएचसी-पीएचसी से सामान्य बुखार के रोगी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर करने से अब सभी बेड फुल हो गए हैं। ट्रॉमा सेंटर पर भी मरीजों की भीड़ नजर आ रही है, लेकिन संसाधनों की कमी से मेडिकल कॉलेज स्टाफ असहाय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे मरीजों की इतनी भीड़ थी कि मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा था। एक-एक स्ट्रेचर पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया। ज्यादातर मरीजों को बेड और इलाज पाने के लिए भटकना पड़ा। इमरजेंसी वार्ड की तरफ जाने वाली गैलरी में कुछ मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर उन्हें लगाई जाने वाली बोतलों को लोहे के जाल में बांधना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बड़ी तादाद में मरीजों के आने का एक और भी कारण है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार पीड़ित मरीज सबसे पहले सीएचसी या पीएचसी पर जाते हैं। जहां पर सामान्य बुखार के मरीजों को भर्ती करने की बजाय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। इससे मेडिकल कॉलेज पर बोझ बढ़ने के कारण यहां की व्यवस्थाएं चरमरा गईं हैं। यहां के चिकित्सकों का मानना है कि सामान्य बुखार पर भर्ती करने की आवश्यकता नहीं होती है और दवा लेकर मरीज घर पर आराम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 बेड, 600 का स्टाफ भी कम पड़ रहा
राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिलहाल करीब 400 बेड हैं। बुधवार को एक भी बेड खाली नहीं था। प्रतिदिन चार से पांच मरीज स्वस्थ होते हैं, लेकिन 20-25 नए मरीज पहुंच जाते हैं। करीब एक माह पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड बढ़ाए गए थे, लेकिन अब वे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। डॉक्टरों को छोड़कर करीब 600 लोगों का स्टाफ है। बेड और भी बढ़ा दिए जाएं तो स्टाफ नहीं है। अतिरिक्त बेड की डालने की जगह भी नहीं है।
मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम सर्दी बढ़ रही है। गरम कपड़े पहनने पर लापरवाही बरतने के कारण बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन ट्रामा सेंटर में 80-90 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। आने वाले सभी मरीजों को बेहतर इलाज देने की कोशिश रहती है। कहा कि इस समय बुखार से बचने के लिए फुल और गरम कपड़े पहनें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें, पंखा न चलाएं और कुछ देर धूप में भी बैठें।

डॉ. अनुराग पाराशर, इमरर्जेंसी मेडिकल ऑफिसर, ट्रॉमा सेंटर
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के रोगी बढ़े हैं। बुधवार को लगभग सभी बेड फुल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी बुखार के मरीज मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। सामान्य बुखार के मरीजों को पहले सीएचसी-पीएचसी में दिखाना चाहिए, ताकि मेडिकल कॉलेज पर लोड थोड़ा कम रहे।
डॉ. एयूपी सिंहा, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed