{"_id":"6150cc318ebc3e04b9361c3a","slug":"feaver-death-shahjahanpur-news-bly4609801138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के ग्राम नगला पिपरिया में बुखार से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के ग्राम नगला पिपरिया में बुखार से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नगला पिपरिया गांव में रविवार को एक 14 वर्षीय किशोर की बुखार से मौत हो गई। गांव में कई लोगों को बुखार आ रहा है। रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव नगला पिपरिया में रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि उसके 14 वर्षीय चचेरे भाई गोलुमोलू पुत्र स्व. बाबू सिंह को शनिवार को बुखार आ गया था। उसने घर में रखी दवा ले ली, जिससे उसका बुखार उतर गया।
रविवार को फिर तेज बुखार आने तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे जरीनपुर गांव में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। गोलूमोलू को शाहजहांपुर लाते समय उसकी मौत हो गई। राजीव ने बताया कि उसके गांव नगला पिपरिया में अमरीक सिंह, सोनपाल, प्रमोद, रामकुमार, रवि, अतुल कुमार, आनंद कुमार आदि लोगों को भी बुखार आ रहा है।
राजीव ने बताया कि सरकारी अस्पताल की दवा से बुखार पीड़ितों को फायदा नहीं हो रहा है। इससे पूर्व 12 अगस्त को ग्राम भरतापुर चिकटिया के निवर्तमान प्रधान बृजेंद्र सिंह कुशवाहा के 11 वर्षीय इकलौते पुत्र अतुल की और 12 सितंबर को 42 वर्षीय रूपराम निवासी तिलहैया की बुखार से मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
नगला पिपरिया में बालक की मौत की कोई सूचना नहीं है। गांव की आशा कार्यकर्ता से जानकारी कर रहे हैं। सोमवार को कैंप लगाकर रोगियों का उपचार करवाया जाएगा।
डॉ. आदेश रस्तोगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी जरीनपुर, मिर्जापुर