{"_id":"693077a411bb3a3adc0e72e2","slug":"faulty-overhead-tank-valves-cause-drinking-water-crisis-in-six-wards-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159352-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक के वाल्व में खराबी से छह वार्डों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक के वाल्व में खराबी से छह वार्डों में पेयजल संकट
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पालिका के बड़े ओवरहेड टैंक के वाल्व की राॅड टूट जाने से बुधवार को नगर के करीब छह वार्डों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। हालांकि, पालिका ने छोटे ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति कराई, लेकिन उसका प्रेशर कम होने से ऊंचाई पर बने घरों तक पानी नहीं पहुंच सका।
नगर के सभी 25 वार्डों को नगर पालिका के 1250 किलोलीटर क्षमता वाले बड़े ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम पानी की आपूर्ति के दौरान टैंक के वाल्व की राॅड टूट जाने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर के करीब 11 वार्ड में अलग से सबमर्सिबल पंप लगे हुए हैं।
इन वार्डों में लोगों को बुधवार सुबह पानी मिल गया, लेकिन शास्त्रीनगर, नवीननगर, अंगदनगर व गोपालनगर सहित छह वार्डों के करीब दस हजार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पालिका के कर्मी ने बताया कि बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में छोटे ओवरहेड टैंक से पानी दिया गया। प्रयास किया जा रहा है कि बृहस्पतिवार से पानी की आपूर्ति सामान्य हो सके। संवाद