फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fault in the supply line to a standstill for hours

लाइन में फाल्ट से घंटों ठप रही सप्लाई

Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के गोविंदगंज सब स्टेशन के यार्ड में 11 केवी लाइन के साथ जुड़ी डिस्क शनिवार सुबह पौने सात बजे बिजली सप्लाई जारी रहने के दौरान अचानक बर्स्ट हो गई। इस खराबी के चलते टाउनहाल फीडर की एक लाइन का फेस उड़ गया। इससे करीब तीन घंटे तक क्षेत्र के चार सौ घरों की बिजली सप्लाई ठप रही। माना जा रहा है कि पॉवर नेटवर्क में शार्ट सर्किट से यह खराबी पैदा हुई है। इन दिनों शहरी क्षेत्र मेें सर्दी बढ़ने के बाद से बिजली सप्लाई बेहतर होने के साथ पॉवर नेटवर्क में रोजमर्रा के ब्रेकडाउन भी कम हो गए हैं। इसलिए अचानक बत्ती गुल होने पर यही माना जाता है कि ट्रिपिंग से कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई है। शनिवार को टाउनहाल क्षेत्र में भी यही हुआ। सुबह बत्ती गुल होने पर लोग नहाने के लिए पानी गर्म करने को बिजली आने का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन

पौन घंटे बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने गोविंदगंज सब स्टेशन संपर्क साधा तो पता चला कि टाउनहाल फीडर वाली लाइन की एक डिस्क पंक्चर हो गई है। यह खराबी सुबह लगभग दस बजे ठीक हो सकी। सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा के अनुसार डिस्क खराब होने से टाउनहाल फीडर की 11 केवी लाइन का एक फेस बंद हो गया। इस फाल्ट के कारण टाउनहाल, सिविल लाइंस साउथ, रेलवे के पुराने ओवरब्रिज, कैंट आंशिक, गोविंदगंज आंशिक आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed