{"_id":"66db89f45d862b6d91006a94","slug":"fault-in-33-lines-due-to-strong-wind-power-failure-in-kant-for-13-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126562-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज हवा से 33 लाइन में फाॅल्ट, कांट में 13 घंटे तक बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज हवा से 33 लाइन में फाॅल्ट, कांट में 13 घंटे तक बिजली गुल
Sat, 07 Sep 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ कांट। तेज हवा चलने की वजह से शुक्रवार को बिजली का नेटवर्क पटरी से उतर गया। हवा के झोंकों की वजह से शहर से लेकर देहात तक फाॅल्ट हुए हैं। कांट में 13 घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग गर्मी में बिलबिला उठे। बिजली निगम की टीम लाइन फाॅल्ट को दुरुस्त करने में जुटी है।
कांट उपकेंद्र को बिजली की आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे तेज हवा के दौरान ठप हो गई। सुबह से बिजली नहीं आने से घरों में सबमर्सिबल व मोटर नहीं चल सके। इसके चलते पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की, वहां से सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। पूरे दिन लोग बिजली के लिए परेशान होते रहे। विद्युत निगम की टीम ने फाल्ट को तलाश करने का प्रयास किया। हाईटेंशन लाइन की गश्त करते समय कांट के जमुनिया तिराहे के पास पेड़ गिरने से तार टूटा मिला। इसी तरह कुर्रिया मार्ग पर गांव गुरथना के पास लाइन टूटी मिली थी। जमुनिया के पास ही एक अन्य जगह पर फाॅल्ट मिलने से बिजली की आपूर्ति ठप रही है। शाम को 13 घंटे के बाद भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोग परेशान थे।
बिजली गुल हाेने से गोविंदगंज से जोड़ी लाइन
-बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने की वजह बिजली गुल हो गई। लाइन को गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर निगोही रोड उपेंद्र में सुबह में हाईटेंशन लाइन ट्रिप होने से लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। अब्दुल्लागंज में भी लोकल फाॅल्ट आने से बिजली गुल रही है।