{"_id":"632e126ef56f9a191540d897","slug":"fault-in-33-kva-line-due-to-rain-power-failure-shahjahanpur-news-bly498575312","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में 33 केवीए लाइन में आया फाल्ट, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में 33 केवीए लाइन में आया फाल्ट, बिजली गुल
सार
शाम में झमाझम बारिश के दौरान गोविंदगंज बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई।इसके चलते करीब एक घंटे तक लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।नगर के 133 केवीए विद्युत उप केंद्र पर इनकमिंग ट्रॉली खराब हो गई।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। शाम में झमाझम बारिश के दौरान गोविंदगंज बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल छू जाने के कारण लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते करीब एक घंटे तक लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। बारिश के बाद विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई।
शाम पांच बजे तेज बारिश होने के बाद गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र से अचानक बिजली गुल हो गई। एसएसओ ने सप्लाई को लगाने का प्रयास किया लेकिन लाइन होल्ड नहीं हुई। इसके चलते बाडूजई प्रथम, लाला तेली बजरिया, टाउन हाल, लाल इमली चौराहा समेत दर्जनों मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। इंजीनियरों ने तुरंत ही सप्लाई को बहाल करने के लिए बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई को बहाल किया। इसके बाद अपनी 33 केवीए लाइन पर गश्त शुरू की। उन्हें इमली रोड पर पेड़ की डाल लाइन से छूते हुए मिली। पेड़ की डाल को काटने के बाद लाइन पर बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
इनकमिंग ट्रॉली खराब होने से गुल रही बिजली
तिलहर। नगर के 133 केवीए विद्युत उप केंद्र पर इनकमिंग ट्रॉली खराब हो गई। इसके चलते लगभग पांच घंटे तक बिजली नदारद रही। बिजली न आने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह लगभग साढ़े दस बजे अचानक विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। इस दौरान एसडीओ सौरभ शाक्य उपकेंद्र पर ही कर्मचारियों की बैठक लेने जा रहे थे। उनके सामने ही ट्रॉली खराब हो गई। उन्होंने तत्काल ट्राली को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगा दिए। दो घंटे बाद ट्रॉली को ठीक किया जा सका। जैसे ही सप्लाई शुरू की गई। तभी दूसरी ट्रॉली तेज आवाज के साथ खराब हो गई। बमुश्किल शाम चार बजे तक सप्लाई को शुरू कराया जा सका। बिजली आपूर्ति न मिलने से नगर की जलापूर्ति भी प्रभावित रही।