{"_id":"6a7240a6e3e6c1ed960943b2","slug":"father-in-law-arrested-for-abetting-married-womans-suicide-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-180833-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां। पुत्रवधू गांव रतनपुर कुंडा निवासी सुगंधा देवी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद ससुर राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोर्ट से राजेश को जेल भेज दिया गया है।
गांव कलंदरगंज के बसंतलाल ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने पुत्री सुगंधा देवी की शादी रतनपुर कुंडा के राजकमल से की थी। दामाद राजकमल, दामाद के पिता राजेश कुमार, मां कमला देवी, ननद तरुण देवी और मामा ससुर गांव बेहटा जमीने जेबा के मनोज कुमार पुत्री से दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की लर लाकर देने के लिए कहते थे।
दामाद राजकमल एक शादीशुदा महिला को लेकर चला गया था और पुत्री के मोबाइल पर मेसेज कर परेशान करता था। पुत्री के ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। परेशान होकर पुत्री ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि राजकमल को 29 जून को जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को राजेश को बड़ागांव के पास से पकड़ लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। संवाद