{"_id":"8b8ba978db88a4c16165c99a866f5030","slug":"father-disturbing-signs-of-polio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो के लक्षण दिखाई देने से पिता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो के लक्षण दिखाई देने से पिता परेशान
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षीय बालिका में पोलियो के लक्षण दिखाई देने से उसके माता पिता बुरी तरह परेशान हैं। बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर गए पिता को बताया गया कि इसके लीवर में कमी है जबकि प्राइवेट डाक्टर उसमें पोलियो की शिकायत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मामला गांव पिटारमऊ का है। यहां के रक्षपाल की चार साल की बेटी मानसी के करीब बीस दिन पहले पैर लड़खड़ाने की शिकायत होने पर उसने स्थानीय डाक्टर से दवा ले ली, लेकिन कुछ दिन बाद बच्ची के दोनों पैर जमीन पर टिकना बंद हो गये। रक्षपाल के अनुसार इसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल गए। बताया कि वहां डाक्टरों ने कोई जांच नहीं की और यह बताया कि इसके लीवर में कमी होने के कारण यह समस्या हो गई। इसके बाद परेशान पिता ने अपनी बच्ची को प्राइवेट नर्सिंग होम में दिखाया, जहां उसमें पोलियो की शिकायत होने की बात कही गई। रक्षपाल के अनुसार उसने अपनी बच्ची को पोलियो की खुराक कई बार पिलवा चुका है।
विज्ञापन