{"_id":"6ac7eb8cef995d951a0aef1e","slug":"farmers-union-threatens-indefinite-hunger-strike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186954-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान यूनियन ने दी आमरण अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान यूनियन ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
निगोही में ज्ञापन देते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
निगोही। विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन अराजनीतिक का नगर पंचायत कार्यालय पर क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शाम तक प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान नेताओं में आक्रोश रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन नगर पंचायत कर्मी को सौंपा। पदाधिकारियों ने 12 अक्तूबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में क्षेत्र में सड़क-नालियों का निर्माण, आवारा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने, बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान क्रय केंद्र शुरू कराने, प्रभावित किसानों के बिजली बकाया व फसली ऋण माफ करने तथा तालाब और खलिहान की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मांग की गई।
मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह, माधुरी देवी कुशवाहा, बलवीर सिंह, रक्षपाल, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, फिरोज खां आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि किसान यूनियन की मांगें जायज हैं और प्रशासन को इनका समाधान कराना चाहिए। संवाद