{"_id":"67411167d49aa080d80b5194","slug":"farmers-stood-in-queue-for-fertilizer-police-distributed-fertilizer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-131801-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद के लिए कतार में लगे रहे किसान... पुलिस ने बंटवाई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद के लिए कतार में लगे रहे किसान... पुलिस ने बंटवाई खाद
विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम खंडहर में खाद लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर की लश्करपुर साधन सहकारी समिति के गेट पर शुक्रवार की दोपहर तक ताला पड़ा रहा। किसान लाइन लगाकर घंटों खाद बंटने के इंतजार करते दिखे। बाद में वहां पहुंचे सचिव ने पुलिस की निगरानी में खाद बांटी। जलालाबाद की खंडहर और चौक मनोरथपुर सहसोंबारी समितियों पर खाद के वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।
मदनापुर की लश्करपुर सहकारी समिति पर शुक्रवार सुबह से खाद लेने के लिए किसान आने लगे। दोपहर तक वहां बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए, लेकिन सचिव के नहीं आने से खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका।
किसानों ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में लगकर बैठ गए, लेकिन समिति के गेट पर ताला पड़ा है। दोपहर एक बजे पुलिस पहुुंची और सचिव को बुलाकर समिति का ताला खोला गया। इसके बाद किसानों को खाद का वितरण शुरू हो सका। किसानों को दो-दो बोरी खाद दी जा रही है। कुछ किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी जोत के मुताबिक ज्यादा खाद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
जरूरतमंद किसान ज्यादा देख कम दी गई खाद
जलालाबाद। खंडहर और चौक मनोरथपुर सहसोंबारी सहकारी समितियों पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। इन समितियों पर चार-चार सौ बोरी खाद का स्टॉक था। खंडहर में जरूरतमंदों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रति किसान केवल दो-दो बोरी वितरित की गईं, जबकि चक चंद्रसेन समिति में किसानों को दो से चार बोरियां तक दी गईं। दो जगह खाद वितरण होने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, अन्य समितियों पर खाद नहीं पहुंचने से बड़ी संख्या में किसान भटक रहे हैं। संवाद
कुछ दिन पहले खाद बंटने के दौरान लाइन में लगा था, लेकिन नंबर आने तक खाद खत्म हो गई। आज सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। दोपहर के दो बजने को हैं, लेकिन अभी खाद नहीं मिली है।
-भगवान दास, जलालाबाद
समिति पर 10-12 दिन से खाद नहीं आई है। पहले वितरण के दौरान धांधली की गई। इससे कई लोगों को खाद की एक बोरी तक नहीं मिल पाई। अब गेहूं की बोआई का समय निकलता जा रहा है।
-महावीर कश्यप, मालूपुर (जलालाबाद)