फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers stayed awake all night guarding their crops.

Shahjahanpur News: रातभर जागकर फसलों की रखवाली करते रहे किसान

Fri, 18 Sep 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers stayed awake all night guarding their crops.
खुटार। बुधवार रात किसानों की सक्रियता के चलते नेपाली हाथी गांव हंसपुर में खेतों की ओर नहीं आए। किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली करते रहे। बृहस्पतिवार को किसानों ने डीएम और वन विभाग के एसडीओ डाॅ. सुशील कुमार को प्रार्थनापत्र देकर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों का झुंड पांच दिन से गांव हंसपुर के आसपास घूम रहा है। दिन में हाथी जंगल में रहते हैं और रात होते ही खेतों में आकर धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। बुधवार रात कई किसान एकजुट होकर ढोलक, पीपे आदि बजाते रहे और पटाखे दागते रहे।
विज्ञापन

गांव हंसपुर के गुरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, यादवेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सहित कई किसान डीएफओ से मिलने शाहजहांपुर गए। डीएफओ के ट्रेनिंग पर होने के कारण किसानों ने एसडीओ से मिलकर समस्या बताई। किसानों ने कहा कि खुटार रेंज के वनकर्मी हाथियों के खीरी रेंज से आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं और खीरी रेंज के वनकर्मी खुटार रेंज में गांव होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने किसानों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने डीएम से भी मिलकर फसलों के नुकसान का आकलन कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीओ डाॅ. सुशील कुमार ने बताया कि वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed