फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmers

किसानों के असल मुद्दों पर भी ध्यान दे सरकार

Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
farmers
श्याम पाल वर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर भले ही किसान संगठनों ने खुशी जताई हो, लेकिन किसानों का मानना है कि सरकार को अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। बढ़ती महंगाई और उपज का सही मूल्य न मिल पाने से किसान गरीब होता जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन किसान का भला नहीं हो रहा। कृषि कानूनों की वापसी अलग मुद्दा है, लेकिन अगर सरकार उपज का उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है तो उसे नाकाम ही कहा जाएगा। किसानों ने कहा कि छुट्टा जानवर उनकी फसल चर जाते हैं। इस पर भी सरकार ध्यान दे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के अलावा सरकार को किसानों की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। मेरे तीन एकड़ धान बारिश में खराब हो गए। आज तक जांच नहीं की गई और मुआवजे के संबंध में कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसागर अवस्थी, उदयपुर खखरा बंडा
गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराया जाना चाहिए। यह बड़ी समस्या है। इसके अलावा किसान का धान सेंटर पर सही रेट में बिक सके, इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। किसानों के लिए सस्ता डीजल भी मुहैया कराना चाहिए।
रामशंकर मिश्रा, सिल्हुआ खुटार
कृषि कानून खत्म करके सरकार ने किसानों को खुश करने की कोशिश की है। खाद की किल्लत, उपज का सही मूल्य न मिल पाना, डीजल की बढ़ती कीमत, गन्ने का समय पर पेमेंट न मिलना यह ऐसी दिक्कते है जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है।
अशोक कुशवाहा, सिकंदरपुर, जलालाबाद
कृषि कानून के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नही है। क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या छुट्टा जानवर हैं। इसके अलावा सरकारी केंद्रों पर किसान का धान और गेहूं आसानी से नहीं तौला जाता। इन पर भी सरकार कुछ करे।
नन्हकू, मढिया गोंसाई, जलालाबाद
महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान किसान है। कृषि यंत्रों के दामों में बढ़ोतरी, महंगा होता डीजल, सबका भार किसान पर पड़ता। जमा-पूंजी लगाकर फसल उगाने के बाद किसान आसानी से न तो अपनी उपज बेच पाता है और न ही मूल्य प्राप्त कर पाता है।

अनिल वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत रुद्रपुर, तिलहर
किसान की वास्तविक समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। किसान को गन्ना, धान और गेहूं का मूल्य समय से प्राप्त करने में चक्कर लगाने पड़ते हैं। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
श्याम पाल वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत नवदिया धूसर, तिलहर

अशोक कुशवाहा जलालाबाद

अशोक कुशवाहा जलालाबाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नन्हकू जलालाबाद

नन्हकू जलालाबाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रामशंकर मिश्रा, सिल्हुआ खुटार

रामशंकर मिश्रा, सिल्हुआ खुटार- फोटो : POWAYAN

 

रामसागर अवस्थी, उदयपुर खखरा बंडा

रामसागर अवस्थी, उदयपुर खखरा बंडा- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed