फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest at sugarcane center for four hours, displeasure over slow weighing

किसानों का चार घंटे तक गन्ना सेंटर पर प्रदर्शन, धीमी गति से तौल पर नाराजगी

Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at sugarcane center for four hours, displeasure over slow weighing
बजाज चीनी मिल के खुटार बी गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : POWAYAN
खुटार। धीमी गति से हो रही गन्ना तौल से परेशान किसानों ने शुक्रवार को बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के खुटार बी गन्ना क्रय केंद्र पर चार घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

खुटार-पुवायां मार्ग पर मकसूदापुर बजाज चीनी मिल के खुटार (ब) क्रय केंद्र पर गांव गेंहुआ, रुजहा खुर्द कलां, सिल्हुआ आदि से जुड़े किसान गन्ना लेकर आते हैं। 18 नवंबर से सेंटर पर गन्ना खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन श्रमिकों की कमी और सेंटर प्रभारी के ढुलमुल रवैये के कारण नौ दिन से गन्ने की तौल बेहद धीमी गति चल रही है। इससे केंद्र पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई है। इससे किसानों काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसानों ने मिल के अधिकारियों से बात की थी, लेकिन शुक्रवार को भी सुधार नहीं होने पर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि किसान सर्दी के मौसम में कई दिनों से गन्ना लेकर सेंटर पर पड़े हुए हैं। शिकायत के बाद भी मिल अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। किसान करीब चार घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में सेंटर प्रभारी ने किसानों को किसी तरह शांत कराकर तौल शुरू की। इस दौरान मुकेश दीक्षित, राकेश मिश्रा, भगवानदास, भोले सिंह, सुमित कुमार, ज्ञानेश कुमार आदि किसान शामिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और लेबर में लड़ाई हो गई थी। इस बात को लेकर तौल रुक गई थी। ट्रांसपोर्ट ने दूसरी लेबर से तौल शुरू करा दी हैं। हमारी तरफ से तौल की गति धीमी नहीं है। किसानों के गन्ने की तौल सुचारु हो रही है।
- हितेंद्र सिंह, जीएम केन, बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed