फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers per state Government sensitive

किसानों के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील

Thu, 09 Apr 2015 08:00 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers per state Government sensitive
गन्ना शोध परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा सदस्य रामकृष्ण यादव ने शोध परिषद में बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है, इसलिए किसानों को जहां पर परेशानी होगी। सरकार उनकी पूरी मदद करेगी
विज्ञापन

यादव ने कहा कि वह खुद किसान हैं और किसानों का दर्द बखूबी समझते हैं। बताया कि वैज्ञानिकों और किसानों के हित के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार भी किसानों की पूरी मदद कर रही है। किसानों के गन्ना मूल्यों के बकाए पर बोले कि इस पर आयुक्त स्तर से कार्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाएगा। किसानों को उपाध्यक्ष से मिलाने में प्रसार अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन


शोध परिषद में जल्द भरेंगे 98 पद
गन्ना शोध परिषद में काफी समय से रिक्त पड़े वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक सहायकों के 98 पद जल्द भरे जाएंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने कहा कि इसकी प्रक्रिया गतिशील है। बताया कि शोध परिषद की ओर से एक हेल्पलाइन जारी की गई है, जिस पर किसान कभी भी कॉल करके अपनी समस्याओं का निस्तारण के संबंध में पूछताछ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed