{"_id":"58aa6628352b7e2e8088ac05e8b61b35","slug":"farmers-hold-traffic-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर किसानों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर किसानों ने किया चक्का जाम
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्य किसान सोमवार की सुबह टोल प्लाजा के पास जुटे। इन्होंने बड़े स्तर पर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों और समस्याओं की ओर आकृष्ट करने के लिए चक्का जाम करना तय किया। फिर देखते ही देखते बड़ी संख्या में जुटे किसान हाईवे पर उतर गए। हाईवे पर ही बैठ गए तो दोनों ओर से गुजरने वाले वाहन जहां के तहां खड़े होने को मजबूर हो गए। सूचना पाकर एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव और सीओ सिटी अनुराग वत्स स्वैट टीम और पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पहले सीधे पर तौर किसानों को हटने को कहा और उसी क्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह और समर्थकों से गरमागरम बहस की स्थिति बनी। प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए बिना बल प्रयोग किए जाम हटवाने की रणनीति अपनाई और किसानों की सभी मांगों पर सकारात्मक क्रियान्वयन कराने का भरोसा दिया। भाकियू की मांगों में रबी के मौसम में हुए फसली नुकसान का मुआवजा दिलाना और बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराना भी शामिल थे। प्रदर्शन में राम प्रताप सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह यादव, गायत्री देवी, कुसुमलता यादव, छुट्टन अंसारी, छायारानी, संजीव अवस्थी आदि शामिल थे।
विज्ञापन