फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers created ruckus over weighing of paddy at night

Shahjahanpur News: रात में धान की तौल कराने पर किसानों ने किया हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus over weighing of paddy at night
बंडा। बंडा उपमंडी में लगे क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने के कारण किसान इधर-उधर भटक रहते हैं। वहीं, बिचौलिये रात में धान की तौल करा रहे हैं। इस पर बिचौलियों व कुछ किसानों में देर रात नोकझोंक भी हुई। क्षेत्रीय वितरण अधिकारी ने तौल बंद करवा दी।
विज्ञापन

मंडी परिसर में लगे क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, कुछ किसानों को धान सुखाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। कुछ किसान कई दिनों से धान लिए मंडी में पड़े हैं। उनके धान की तौल नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि बिचौलिये मंडी में धान खरीद कर रात के अंधेरे में साठगांठ कर धान तुलवा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन उनके कागजात नहीं देख रहा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे मंडी परिसर में लगे आरएफसी के कुछ केंद्रों पर धान की तौल हो रही थी। इस पर किसानों और बिचौलियों के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला रफा-दफा किया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय वितरण अधिकारी ने तुरंत धान की तौल बंद करा दी। किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी भी मौके पर नहीं जाते हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया धान की तौल शाम पांच बजे तक हो सकती। हो सकता है किसी किसान का थोड़ा-बहुत धान रह गया हो। फिर भी मामले की जानकारी कर रहे हैं। रात में धान की तौल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed